देश की खबरें | जेकेएनपीपी ने भाजपा पर विपक्षी दलों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले कुछ हफ्तों में कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह केंद्र शासित प्रदेश में विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए धन और बाहुबल का इस्तेमाल कर रही है।

जम्मू, 31 अक्टूबर पिछले कुछ हफ्तों में कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह केंद्र शासित प्रदेश में विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए धन और बाहुबल का इस्तेमाल कर रही है।

जेकेएनपीपी ने दावा किया कि उसे भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और उसके कई नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है या पार्टी छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा, एस एस सलाथिया, प्रेम सागर अजीज और कमल अरोड़ा सहित कई प्रमुख नेता हाल में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

जेकेएनपीपी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने उधमपुर जिले में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जहां एक के बाद एक कई विपक्षी नेता भाजपा की शरण में जा रहे हैं, वहीं कुछ गिने-चुने नेता ही मौजूदा शासन की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं।’’

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘जम्मू कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में अपना एकाधिकार स्थापित करने के वास्ते भाजपा विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए डराने धमकाने, तरह-तरह के प्रस्ताव और प्रलोभनों का सहारा ले रही है।’’ उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जम्मू में कई विपक्षी नेता अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़ रहे हैं और भाजपा को गले लगा रहे हैं, जिसे उन्होंने अतीत में ‘‘जम्मू विरोधी’’ करार दिया था।

सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है या पार्टी छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\