देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद करने के दावे को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उस दावे को खारिज किया, जिसमें यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अगुवाई के बाद इसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद करने की बात कही गई थी।

श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उस दावे को खारिज किया, जिसमें यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अगुवाई के बाद इसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद करने की बात कही गई थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ एक फर्जी खबर प्रसारित हो रही है कि नेशनल कॉन्फेंस और पीडीपी के कुछ नेताओं को गुपकर रोड पर नजरबंद किया गया है। यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है।’’

पुलिस प्रवक्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस और इसके उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किए जाने के दावे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से सांसद हैं।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा लगता है कि उन्हें इस ट्रक को किसी मजबूरीवश द्वार के बाहर खड़ा करना पड़ा क्योंकि यह एक मूर्खतापूर्ण कार्य है (पूरी तरह से अवैध होने के अलावा)। वह कार्यालय गए, नमाज पढ़ने गए, शोक व्यक्त करने गए। आज जब उन्हें कहीं और नहीं जाना था, तो ट्रक आ गया।’’

पार्टी प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अगुवाई के बाद लौटे फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है।’’

हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर गुपकर रोड के कुछ स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने अब्दुल्ला और मुफ्ती के आवासों के बाहर की ताजा तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें सुरक्षा वाहनों की कोई मौजूदगी नहीं दिख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू