देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में अपहृत शिशु की तलाश में मददगार साबित हुए सीसीटीवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक अस्पताल से छह महीने के बच्चे के अपहरण के मामले को सात घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सुलझा लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 28 सितंबर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक अस्पताल से छह महीने के बच्चे के अपहरण के मामले को सात घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सुलझा लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (किश्तवाड़) शफकत हुसैन भट के नेतृत्व में बचाव अभियान के दौरान कथित तौर पर बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान शबनम के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ के एक जिला सरकारी अस्पताल से मंगलवार दोपहर बुर्का पहने हुए एक महिला ने फरमीन अहमद के बच्चे का अपहरण कर लिया था, लेकिन गुधली चौक से कुछ ही घंटों में उसे बरामद कर लिया गया।

भट ने किश्तवाड़ में संवाददाताओं से कहा, ''जिले में यह अपनी तरह की पहली दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसके बारे में हमें मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली।''

उन्होंने कहा, ''शहर में लगाए गए हमारे सभी आधिकारिक (सीसीटीवी) कैमरे चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। कैमरे जांच का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं।''

उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं या जो खराब हैं उन्हें ठीक करवाएं।

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला ने डोडा के गंडोह इलाके में एक आतंकवादी से शादी की थी, लेकिन एक मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद उसने रामबन जिले के बनिहाल इलाके में दोबारा शादी की लेकिन उससे भी तलाक ले लिया।

भट ने कहा, ''वह ज्यादातर जम्मू के किश्तवाड़ में रहती है और कथित तौर पर कश्मीर भी जाती है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह कथित तौर पर बच्चे को कश्मीर ले जाने की योजना बना रही थी। उसके अपराध के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है।''

उन्होंने कहा, ‘‘एक और संदिग्ध चरित्र वाली महिला है जिसे गिरफ्तार नहीं किया गया है... इस मामले को सुलझाने के बाद हमें जम्मू-कश्मीर के थानों से फोन आए हैं। गिरफ्तार महिला को दूसरी महिला के बारे में जानकारी हो सकती है और हम जांच कर रहे हैं।''

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार महिला से संबंधित कुछ और संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

किश्तवाड़ में बाहरी लोगों के आने के बारे में पूछे जाने पर, अधीक्षक ने कहा कि वह ऐसे सभी लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जिनके पास उचित दस्तावेज नहीं है, उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\