जरुरी जानकारी | जम्मू-कश्मीर का छह माह में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने का लक्ष्य : उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अगले छह महीने में इस केंद्र शासित प्रदेश में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।

जम्मू, 21 मार्च जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अगले छह महीने में इस केंद्र शासित प्रदेश में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर पर्यटन और आतिथ्य समेत विविध क्षेत्रों में निवेश चाहता है और इसी इरादे के साथ अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक प्रतिनिधिमंडल यहां के दौरे पर आया हुआ है।

इस वर्ष जनवरी में हुए दुबई एक्सपो में उपराज्यपाल द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र में निवेश संभावनाओं का पता लगाने के लिए रविवार को श्रीनगर पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल, प्रमुख सचिव (उद्योग और वाणिज्य) रंजन प्रकाश ठाकुर समेत अन्य सरकारी अधिकारी उद्यमशीलता, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर केंद्रित चार दिन के कार्यक्रम के तहत इस प्रतिनिधिमंडल को निवेश अवसरों की जानकारी देंगे।

उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने अब तक 26,000 करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है और निवेशकों को भूमि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अगले छह महीने में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा।’’

यूएई के इस 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में रियल एस्टेट, आतिथ्य, दूरसंचार, आयात-निर्यात समेत अन्य क्षेत्रों के शीर्ष कारोबारी शामिल हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में ऐसे क्षेत्रों की तलाश में हैं जहां निवेश किया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी