देश की खबरें | दिल्ली की एनडीए की बैठक में शामिल होंगे जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को यहां कहा कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और दल का एक अन्य सदस्य दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रस्तावित बैठक में शामिल होगा।

चंडीगढ़, 17 जुलाई हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को यहां कहा कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और दल का एक अन्य सदस्य दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रस्तावित बैठक में शामिल होगा।

उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन में घटक दलों के बीच अच्छा समन्वय होना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जेजेपी के बीच आए मतभेदों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ''दोनों दलों के बीच कभी कोई मतभेद नहीं रहे।''

दुष्यंत चौटाला ने दोहराया कि 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा और जेजेपी ने गठबंधन किया था।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व इस बात पर चर्चा करेगा कि चुनावों में आगे किस तरह बढ़ना है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के उद्देश्य से 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक के संबंध में पूछे जाने पर चौटाला ने कहा, "पिछली बैठक में भाग लेने वाले दो नेता इस बार शामिल नहीं हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर इस तरह एकजुट होने के बाद विपक्ष धीरे-धीरे बिखर रहा है तो यह उनके गठबंधन की कमजोरी को दर्शाता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी