देश की खबरें | विधानसभाध्यक्ष के लिए चुनाव में अपने कर्तव्य का निवर्हन कर सकते हैं जिरवाल : पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से एक दिन पहले शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभा सकते हैं। शिवसेना के एकनाथ शिंदे खेमे ने जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था।

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से एक दिन पहले शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभा सकते हैं। शिवसेना के एकनाथ शिंदे खेमे ने जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था।

महाराष्ट्र विधानसभा का दो-दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा। इस दौरान नए अध्यक्ष का चुनाव होगा और एकनाथ शिंदे-नीत नवगठित सरकार को विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला शिवसेना विधायक राजन साल्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राहुल नार्वेकर के बीच है।

शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े के सामने मौजूदा चुनौती पर पुणे में पत्रकारों से पवार ने कहा कि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई होगी कि शिवसेना के किस समूह को आधिकारिक विधायक दल माना जाएगा।

पवार ने कहा कि वह एक ऐसे राज्य के मामले को जानते हैं जहां कुछ विधायकों ने अपनी पार्टी के व्हिप के खिलाफ मतदान किया था, जिसके बाद मामले को अध्यक्ष के समक्ष रखा गया, जिन्होंने पार्टी को मान्यता देने के लिए चार साल बर्बाद कर दिए।

निर्णय लेने के लिए (अध्यक्ष के चुनाव के दौरान) जिरवाल के कानूनी अधिकारों पर एक सवाल का जवाब देते हुए पवार ने कहा, ‘‘यह सच है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है, लेकिन यह उन्हें दायित्वों के निर्वहन से प्रतिबंधित नहीं करता है। वह विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष का कर्तव्य निभा सकते हैं।’’

कांग्रेस के नाना पटोले के पिछले साल फरवरी में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनने के लिए इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\