जरुरी जानकारी | जियो के ग्राहकों की संख्या में गिरावट थमी, नवंबर में 12.1 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता जुड़े: ट्राई आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो ने नवंबर में 12.1 लाख वायरलेस ग्राहक जोड़े। इससे उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या 46.12 करोड़ हो गई है। वहीं भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों की संख्या कम हुई है।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी रिलायंस जियो ने नवंबर में 12.1 लाख वायरलेस ग्राहक जोड़े। इससे उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या 46.12 करोड़ हो गई है। वहीं भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों की संख्या कम हुई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जियो ने पिछले चार महीनों की गिरावट को रोकते हुए नवंबर में अपने मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या को बढ़ाकर 46.12 करोड़ तक कर लिया।

भारती एयरटेल ने नवंबर में 11.4 लाख वायरलेस ग्राहक खो दिए, जबकि इसके मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या घटकर 38.4 करोड़ रह गई।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) को भी ग्राहकों का नुकसान हुआ। उसके मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या नवंबर में 15 लाख घटकर 20.8 करोड़ रह गई।

पिछले कुछ महीनों में निजी दूरसंचार कंपनियों द्वारा शुल्क दरों में वृद्धि और सिम एकीकरण से ग्राहक बढ़ोतरी का लाभ उठा रही बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या नवंबर में घट गई।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के दौरान बीएसएनएल के वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या 3.4 लाख घटकर 9.20 करोड़ रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू