जरुरी जानकारी | जियो ने वाईफाई के लिए 26 गीगाहर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो ने वाईफाई सेवाओं के लिए 26 गीगाहर्ट्स बैंड में रेडियो तरंगों (स्पेक्ट्रम) के इस्तेमाल की मंजूरी लेने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) से संपर्क किया है।

नयी दिल्ली, 26 मई रिलायंस जियो ने वाईफाई सेवाओं के लिए 26 गीगाहर्ट्स बैंड में रेडियो तरंगों (स्पेक्ट्रम) के इस्तेमाल की मंजूरी लेने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) से संपर्क किया है।

सूत्रों ने बताया कि यह अनुरोध पिछले सप्ताह किया गया।

सूत्रों के अनुसार, जियो ने वाईवाई सेवाओं के लिए 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल की मंजूरी लेने के लिए विभाग की तकनीकी इकाई दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) से संपर्क किया है।

इस संबंध में जियो को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

यह उल्लेखनीय है कि नोटिस आमंत्रण आवेदन (एनआईए) या 2022 की नीलामी के लिए बोली दस्तावेज में कहा गया है कि यदि 5जी के लिए आवंटित स्पेक्ट्रम का उपयोग अन्य तकनीक के लिए किया जा रहा है, तो पूर्व मंजूरी अनिवार्य है।

एनआईए के अनुसार, किसी भी अलग तकनीक को लागू करने के मामले में कम से कम छह महीने पहले नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि नई तकनीक आईटीयू/टीईसी या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन/ निकायों द्वारा अनुमोदित मानकों पर आधारित होनी चाहिए।

वर्ष 2022 में आयोजित दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी में कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिसमें मुकेश अंबानी की जियो ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचे गए स्पेक्ट्रम का लगभग आधा हिस्सा हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू