देश की खबरें | जींदः हंसी-मजाक के दौरान ब्लेड से गला कटने पर किशोर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में हमउम्र किशोरों के साथ कथित तौर पर हंसी-मजाक के दौरान ब्लेड से गला कटने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है और उस दिन किशोर का जन्मदिन भी था। किशोर झांझ गेट पर स्थित एक दुकान पर मोबाइल ठीक कराने आया हुआ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जींद (हरियाणा), 30 मार्च हरियाणा के जींद में हमउम्र किशोरों के साथ कथित तौर पर हंसी-मजाक के दौरान ब्लेड से गला कटने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है और उस दिन किशोर का जन्मदिन भी था। किशोर झांझ गेट पर स्थित एक दुकान पर मोबाइल ठीक कराने आया हुआ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शहर थाना के जांच अधिकारी श्रीकृष्ण ने बताया कि गले पर ब्लेड लगने से किशोर की सांस की नली कट गई और खून फेफडों में जमा होने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गर्ई। श्रीकृष्ण के अनुसार किशोर के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत में कारवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

श्रीकृष्ण के अनुसार निडाना गांव निवासी राकेश का 16 वर्षीय बेटा राहुल मंगलवार को परिवार के ही दो हमउम्र किशोरों के साथ मोबाइल ठीक करवाने के लिए झांझ गेट स्थित मोबाइल दुकान पर गया था। जांच अधिकारी ने कहा कि तीनों वहां हंसी-मजाक कर रहे थे और इस दौरान इत्तेफाक से राहुल झुका और तेजधार ब्लेड उसके गले पर जा लगा जिससे उसकी सांस की नली कट गई।

श्रीकृष्ण ने बताया कि राहुल को उसके साथी निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजन राहुल को हिसार के निजी अस्पताल ले गए जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि राहुल परिवार का इकलौता चिराग था। उसका 29 मार्च को जन्मदिन था। मोबाइल फोन की स्क्रीन टूटने पर वह परिवार के ही हमउम्र साथियों के साथ उसे ठीक करवाने जींद पहुंचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\