देश की खबरें | जींद : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद जिले के गांव सिवानामाल में महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जींद, 31 दिसंबर हरियाणा में जींद जिले के गांव सिवानामाल में महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी से हुई अनबन के बाद कथित तौर पर पहले छेनी से उस पर वार किए, फिर बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोप है कि गांव सिवानामाल निवासी राकेश ने परिजनों के साथ मिलकर 29 दिसंबर को पत्नी मोनी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता गांव भूना कैथल निवासी रोशनलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन मोनी से मारपीट करते थे, जिसके चलते कुछ समय से मोनी मायके आई हुई थी।

उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को मोनी को उसका पति राकेश तथा सास कमलेश मायके से लेकर आए थे और 29 दिसंबर को उन्हें मोनी की मौत के बारे में पता चला।

रोशनलाल ने आरोप लगाया कि मोनी के पति राकेश, सास कमलेश तथा ननद रेखा ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की है।

सदर थाना प्रभारी कृष्ण खर्ब ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर राकेश, कमलेश तथा रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज