खेल की खबरें | झिंगन फिर से एटीके मोहन बागान से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के रक्षापंक्ति के शीर्ष खिलाड़ी संदेश झिंगन क्रोएशिया की टीम एनएनके सिबेनिक के साथ अपने करार को खत्म कर के गुरुवार को एक बार फिर से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अपनी पुरानी टीम एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) से जुड़ गये।

मडगांव, छह जनवरी भारतीय फुटबॉल टीम के रक्षापंक्ति के शीर्ष खिलाड़ी संदेश झिंगन क्रोएशिया की टीम एनएनके सिबेनिक के साथ अपने करार को खत्म कर के गुरुवार को एक बार फिर से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अपनी पुरानी टीम एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) से जुड़ गये।

क्रोएशिया के शीर्ष फुटबॉल लीग से जुड़ने वाले पहले भारतीय बने 28 साल के झिंगन पिछले आईएसएल सत्र में एटीकेएमबी टीम के अहम सदस्य थे। उनके रहते हुए टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

कोएशिया में हालांकि चोटिल होने के कारण वह अपनी टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके। झिंगन और उनकी क्रोएशियाई टीम ने आपसी सहमति से यह करार खत्म किया।

एटीकेएमबी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ संदेश झिंगन वापस आ गये। कहानी जारी है।’’

क्लब से जारी बयान में कहा, ‘‘ वह बाकी बचे सत्र में हरे और लाल रंग की जर्सी में खेलेंगे, जिससे (एटीकेएमबी कोच) जुआन फेरांडो की रक्षा पंक्ति को एक बड़ी मजबूती मिलेगी।’’

झिंगन की गैरमौजूदगी में टीम इस सत्र में शुरुआती दो मैच जीतने के बाद तालिका में नीचे फिसल गयी थी। इससे उनके सबसे सफल कोच एंटोनियो लोपेज हबास का क्लब ने करार खत्म कर दिया।

एटीके मोहन बागान ने इसके बाद फेरांडो को कोच नियुक्त किया और टीम ने लगातार दो मैच में जीत के साथ शानदार वापसी की। टीम तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\