देश की खबरें | झारखंड:सोरेन ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने को कहा ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके।

रांची, एक जून झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने को कहा ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके।

सोरेन जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड की गई विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि पोर्टल पर 30 मई तक 1,138 योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से 931 परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, जबकि 207 योजनाओं को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अधिकारी ने कहा कि कम से कम 595 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सुशासन के लिए यह जरूरी है कि योजनाएं समय पर पूरी हों और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है।

सोरेन ने कहा, ‘‘विभागीय सचिव सभी योजनाओं की समुचित निगरानी करें ताकि किसी भी योजना में किसी प्रकार की बाधा या समस्या हो तो उसका समाधान निकाला जा सके। इससे परियोजना को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।’’

सोरेन ने यह भी कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से योजनाओं की प्रगति का सीधे सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिवों और सचिवों को मासिक कार्यक्रम तैयार करने और विभिन्न परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति देखने के लिए कम से कम तीन या चार दिन क्षेत्र के दौरे सुनिश्चित करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\