देश की खबरें | झारखंड: पलामू के पांकी में झड़प में छह लोग घायल, इंटरनेट सेवा बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले के पांकी में आगामी शिवरात्रि पर तैयार किये जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद के चलते अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पलामू (झारखंड), 15 फरवरी झारखंड के पलामू जिले के पांकी में आगामी शिवरात्रि पर तैयार किये जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद के चलते अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर शाम चार बजे से चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी।

पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने पत्रकारों को बताया कि पांकी क्षेत्र में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे पांकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

डोडे ने बताया कि शाम चार बजे से सावधानी के तौर पर चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी हैं जिससे कोई सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह न फैला सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उपद्रवियों ने चार दुकानों, दो घरों और छह गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने पर विवाद शुरू हुआ। अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के चलते पांकी की राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की सजावट की जा रही है। इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने मजदूरों को रोक दिया। उनका कहना था कि यहां पर एक धार्मिक स्थल है इसलिए तोरणद्वार बनाने नहीं दी जाएगी। इस पर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने मंदिर समिति के सदस्‍यों में से एक के सिर पर डंडा मार दिया जिसके बाद झड़प शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अंतिम सूचना मिलने तक इलाके में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी