Jharkhand: झारखंड में झाड़-फूंक कराने के नाम पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
झारखंड के लोहरदगा में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी.
लोहरदगा, 14 जनवरी : झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी.
लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भक्सो हरा टोली निवासी सनीचरवा लोहरा (57) के घर रात करीब साढ़े आठ बजे तीन लोग झाड़-फूंक कराने आए थे. इन लोगों ने अपना पता नदिया गांव बताया और लोहरा से कुछ दूर उन्हें छोड़ने की बात कही. यह भी पढ़ें : Corona Vaccine को लेकर झारखंड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता बोले-अगर लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कोई संशय है तो मैं सबसे पहले खुद पर लगाऊंगा
उन्होंने बताया कि रास्ते में ही अपराधियों ने लोहरा को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand Shocker: पलामू में श्मशान घाट के पास नवजात का कटा सिर मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त
पति का शैतानीपन! पत्नी ने 'काला जादू' करवाने से मना किया, तो चेहरे पर फेंक दी खौलती फिश करी
Hathras: सांप के काटने से 10 साल के बच्चे की हुई मौत, जिंदा करने के लिए चला 4 दिनों तक झाड फूंक, हाथरस में अंधविश्वास की घटना आई सामने; VIDEO
गुजरात में हैवानियत: पति के प्रति वफादारी साबित करने के लिए खौलते तेल में डलवाया महिला का हाथ
\