देश की खबरें | झारखंड : 11 साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के तिलक नगर में 2013 में संपत्ति विवाद को लेकर छह लोगों द्वारा की गई हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए 50 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली के तिलक नगर में 2013 में संपत्ति विवाद को लेकर छह लोगों द्वारा की गई हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए 50 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) एस.के. सैन ने बताया कि पैसे को लेकर जितेंद्र लांबा की हत्या कर दी गई थी, जिसमें कथित तौर पर राजू बनारसी उर्फ ​​राजू सिंह उर्फ ​​मृत्युंजय सिंह समेत छह लोग शामिल थे।

हत्यारों को जितेंद्र के सगे भाई राजेश सिंह लांबा ने हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन बनारसी फरार था, जिसके कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था।

सैन ने बताया कि अनेक असफलताओं और बिना किसी उचित सुराग के बावजूद टीम ने अथक परिश्रम किया और गिरफ्तार आरोपियों तथा उनके मित्रों के सैकड़ों मोबाइल नंबरों का विश्लेषण करने के बाद अंततः बनारसी के दूर के रिश्तेदार का फोन झारखंड में सक्रिय पाया गया।

उस नंबर की लोकेशन लगातार छत्तीसगढ़ और झारखंड सीमा के वन क्षेत्रों में दिख रही थी।

सैन ने कहा, "टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय श्रमिकों की मदद से वन क्षेत्र में आसानी से पहुंचने के लिए काम शुरू कर दिया, क्योंकि इतने घने जंगल में व्यक्ति को ढूंढ पाना मुश्किल था।"

उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने अपने सूत्रों से संपर्क साधा और रणनीतिक जाल बिछाया, जिसके बाद अंततः बनारसी को पकड़ लिया गया, जो वन क्षेत्र में एक ट्रक चला रहा था।"

पुलिस ने बताया कि बनारसी अपने एक रिश्तेदार की मदद से जंगल क्षेत्र में रह रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\