देश की खबरें | झारखंड के आईएएस अधिकारी भूमि सौदा मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी छवि रंजन कथित अवैध भूमि सौदों की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, चार मई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी छवि रंजन कथित अवैध भूमि सौदों की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे।

ईडी ने 24 अप्रैल को कथित अवैध भूमि सौदों में धन शोधन की जांच के सिलसिले में रंजन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

रंजन वर्तमान में राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

ईडी ने पहले रंजन से उनके बैंक खातों और संपत्तियों का ब्योरा मांगा था।

एजेंसी ने रंजन से 13 अप्रैल को भी पूछताछ की थी। इससे पहले इस मामले में उनके तथा झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ अन्य के परिसरों में तलाशी ली गई थी।

ईडी ने इन छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

संघीय एजेंसी रक्षा भूमि से संबंधित एक मामले सहित एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है।

सूत्रों ने बताया था कि इस धोखाधड़ी के तहत गरीबों और दलितों की जमीनों को हड़प लिया गया। पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू करने के लिए, संघीय एजेंसी ने रांची में अधिकारियों द्वारा दर्ज कुछ व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों की जालसाजी से संबंधित पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लिया।

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहरें, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद किए हैं।

यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड कैडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया है। पिछले साल इसने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू