देश की खबरें | झारखंड : हेमंत सोरेन ने भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश भर में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों को लेकर अलग राज्य बनाने की चाहत रखने वाले ‘राजनीतिक गिद्धों’ को ‘गुजरात के समुद्र’ में फेंकने का समय आ गया है।

जामताड़ा, 18 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश भर में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों को लेकर अलग राज्य बनाने की चाहत रखने वाले ‘राजनीतिक गिद्धों’ को ‘गुजरात के समुद्र’ में फेंकने का समय आ गया है।

सोरेन ने भाजपा द्वारा नियुक्त किये गये झारखंड के लिए प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम लिए बिना उन्हें ‘आयातित नेता’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह (शर्मा) राज्य के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

सोरेन ने जामताड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा के ये राजनीतिक गिद्ध अब संथाल परगना और बिहार तथा बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बोरी में भरकर गुजरात के समुद्र में फेंक देना चाहिए। एक तरफ पूंजीपतियों का समूह है तो दूसरी तरफ गरीब। उनकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

सोरेन ने दावा किया कि गुजरात का एक गिरोह पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने पर तुला हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वे दूसरे राज्यों से नेताओं को ‘आयात’ कर नफरत के बीज बोते हैं।

सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ पर निशाना साधा और दावा किया कि इसका इस्तेमाल सांप्रदायिक विवाद को भड़काने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया, “वे (भाजपा नेता) गांव-गांव और पंचायत-पंचायत घूमकर यह धारणा फैलाएंगे कि हिंदू खतरे में हैं। वे संघर्ष को भड़काने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के साथ-साथ आदिवासी तथा गैर-आदिवासी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करेंगे।”

सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘हिंदू-मुस्लिम राजनीति’ की, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें (भाजपा) को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इस तरह के परिणाम सामने आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू