जरुरी जानकारी | झारखंड सरकार ने 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ रुपये ऋण माफ किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अबतक राज्य के 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं और वह उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रांची, 17 जून झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अबतक राज्य के 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं और वह उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले साल 29 दिसंबर को अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक घोषणा की थी।
पहले चरण में, सरकार ने 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है।
राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा, ‘‘राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना से उन किसानों के चेहरे पर खुशी आई है जो कर्ज में डूबे थे।’’
पत्रलेख ने राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि सरकार ने बजट में कर्जमाफी की घोषणा की थी और योजना को आगे बढ़ाने का काम जारी है.
मंत्री ने कहा, 'सरकार ने अब तक 2,46,012 किसानों का कर्ज माफ किया है। किसानों की कर्जमाफी में कुल 980.06 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।'
उन्होंने कहा कि इस योजना में तेजी लाने के लिए बैंकिंग संवाददाताओं को भी लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से बैंकों में जाकर अपने खातों को आधार से जोड़ने का आग्रह किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)