देश की खबरें | झारखंड सरकार ने केंद्र से होटल अशोक का स्वामित्व शीघ्र हस्तांतरित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से, रांची स्थित होटल अशोक के स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी करने का आग्रह किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया 15 महीने से ज्यादा समय से रुकी हुई है।

रांची, 26 मार्च झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से, रांची स्थित होटल अशोक के स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी करने का आग्रह किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया 15 महीने से ज्यादा समय से रुकी हुई है।

भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने 24 नवंबर 2020 को झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसी) के साथ समझौता किया जिसके तहत होटल में उसे अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी 10 करोड़ रुपये में स्थानांतरित करनी थी।

अधिकारी ने कहा कि इसमें से छह करोड़ रुपये 25,000 शेयर खरीदने के लिए थे और चार करोड़ रुपये बकाया देनदारी के लिए थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा, “जब से हमारी सरकार आई है, तब से इस होटल को राज्य सरकार के स्वामित्व में लाने का प्रयास किया जा रहा है। पैसा जमा करने समेत सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हमें अब तक होटल का स्वामित्व नहीं मिला।”

उन्होंने कहा, “एक केंद्रीय मंत्री ने मुझे बताया था कि वह खुद मुझे होटल की चाबी देंगे। इसके लिए उन्हें मंत्रिमंडल की एक बैठक करनी थी। ऐसा लगता है कि साल भर से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बैठक नहीं हो सकी। होटल की स्थिति दयनीय होती जा रही है।”

होटल में आईटीडीसी की 51 प्रतिशत, बिहार पर्यटन की 36.5 प्रतिशत और जेटीडीसी की 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। झारखंड उच्च न्यायालय के नजदीक डोरंडा में 2.7 एकड़ जमीन पर निर्मित इस होटल का परिचालन आईटीडीसी और बिहार पर्यटन ने संयुक्त उपक्रम के तौर पर 1987 में शुरू किया था, तब रांची अविभाजित बिहार का हिस्सा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू