देश की खबरें | झारखंड उपचुनाव : डुमरी विधानसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और राजग के बीच सीधी टक्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम समाप्त हो गया।

रांची, तीन सितंबर झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम समाप्त हो गया।

इस सीट पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की उम्मीदवार बेबी देवी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार यशोदा देवी से है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के इस दावे के बीच कि 'इंडिया' अपनी जीत की यात्रा डुमरी से शुरू करेगा, यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है।

वहीं, राजग ने विश्वास जताया है कि वह झामुमो से सीट छीनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। महतो 2004 से ही इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। जबकि ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने यशोदा देवी को राजग का उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे