देश की खबरें | झारखंड उपचुनाव: आठ चरणों की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस, दुमका में भाजपा आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव के तहत पहले आठ चरण की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह और दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी बढ़त बनाए हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दुमका/ बोकारो, 10 नवंबर झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव के तहत पहले आठ चरण की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह और दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी बढ़त बनाए हुए हैं।

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक आठ चरणों की हुई मतगणना के बाद दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन के खिलाफ 1,234 मतों की बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़े | Arnab Goswami Moves Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी.

दूसरी ओर, बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर प्रथम आठ चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो के खिलाफ 9,051 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है।

आठ चरणों के बाद दुमका में जहां भाजपा की मरांडी को कुल 34,002 मत प्राप्त हुए हैं वहीं झामुमो के बसंत सोरेन को 32,768 मत ही प्राप्त हुए हैं। अब तक सिर्फ शहरी इलाकों की मतगणना हुई है। ग्रामीण इलाकों में मतगणना अब प्रारंभ हुई है और रुझान कुछ बदलना भी प्रारंभ हो गया है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh ByPoll Result 2020: शुरूआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में बांटी मिठाइयां.

बेरमो में आठ चरण की मतगणना के बाद अब तक भाजपा के योगेश्वर महतो को जहां 32,438 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 41,489 मत प्राप्त हुए हैं।

राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\