देश की खबरें | झारखंड : भाजपा के 'पंच प्रण' में 5 लाख नौकरियों, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 'पंच प्रण' जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां, 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और सभी के लिए घर का वादा किया गया है।

रांची, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 'पंच प्रण' जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां, 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और सभी के लिए घर का वादा किया गया है।

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में यहां 'पंच प्रण' जारी किया।

झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

झारखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने को रेखांकित करने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र की 25 और मुख्य बातें जारी करेगी। इसके साथ पार्टी अंत में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 150-सूत्री दस्तावेज जारी करेगी।

झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

'पंच प्राण' की विस्तार से चर्चा करते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य के परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे और साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सुनिश्चित रोजगार अभियान चलाएगी, जिसका लक्ष्य पांच साल में युवाओं के लिए पांच लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा सरकारी विभागों में रिक्त 2,87,500 पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पद भरे जाएंगे।"

मरांडी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को युवा साथी योजना के तहत दो साल तक 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी देगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत 'गोगो-दीदी' योजना शुरू करेगी और इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, "पार्टी के घोषणापत्र में जतायी गयी प्रतिबद्धताओं में सभी के लिए आवास भी शामिल है।"

इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक कल्पना सोरेन ने महिलाओं के लिए प्रस्तावित योजना को लेकर भाजपा की आलोचना की। उनहोंने रांची में एक रैली में कहा, "मैंने सुना है कि वे (भाजपा) लोगों से एक योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसे वे हमारी 'मइयां सम्मान योजना' का मुकाबला करने के लिए ला रहे हैं। वे केवल जुमलेबाजी करते हैं। सावधान रहें, उन्होंने देश भर में फॉर्म भरवाकर करोड़ों लोगों को कई बार ठगा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\