देश की खबरें | जद (यू) विधायक शशिभूषण हजारी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से जद (यू) विधायक शशिभूषण हजारी का बीमारी के कारण दिल्ली स्थित एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

दरभंगा-पटना, 01 जुलाई बिहार के दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से जद (यू) विधायक शशिभूषण हजारी का बीमारी के कारण दिल्ली स्थित एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

लंबे समय से हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित हजारी का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 55 वर्षीय हजारी के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी हैं ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप राजकीय सम्मान के साथ किये जाने की घोषणा की ।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत हजारी एक कुशल नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

हजारी के पार्थिव शरीर को पटना लाए जाने पर बिहार विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, सदन के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हजारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक मृदुभाषी तथा मिलनासार इंसान थे तथा आजीवन जनसेवा में लगे रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड