देश की खबरें | वित्तीय समस्याओं के चलते 20-25 सीटों पर जद(एस) को झटका लग सकता है: कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में जारी विधानसभा चुनाव में जिन 25 क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावना थी, वहां वित्तीय संकट के कारण पार्टी को ‘झटका’ लग सकता है।

बिडदि (कर्नाटक), 10 मई जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में जारी विधानसभा चुनाव में जिन 25 क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावना थी, वहां वित्तीय संकट के कारण पार्टी को ‘झटका’ लग सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय समस्याओं के बावजूद उनकी पार्टी सीटें जीतने के मामले में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आगे रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘किंग मेकर’ नहीं बल्कि ‘किंग’ बनेगी।

कुमारस्वामी ने कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि मैं अपने कुछ उम्मीदवारों का वित्तीय समर्थन नहीं कर पाया। मुझे उम्मीद थी कि धन के मामले में मुझे जनता का समर्थन मिल सकता है, लेकिन मुझे एक हद तक झटका लगा है। चिक्कबल्लापुरा और डोड्डाबल्लापुरा जैसे कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने योग्य उम्मीदवार हैं, मैं अंतिम चरण में उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से समर्थन करने में विफल रहा हूं।”

कुमारस्वामी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कि धन की कमी के कारण, लगभग 20-25 निर्वाचन क्षेत्रों में जहां उन्हें जीतने की उम्मीद है, वहां झटका लग सकता है।

उन्होंने कहा, “कुछ निर्वाचन क्षेत्रों ने पार्टी फंड से अच्छी रकम ली है और कुछ जीतने योग्य सीटों के लिए मैं पर्याप्त कोष नहीं दे पाया हूं और इससे नुकसान हुआ है। मैं उम्मीद के मुताबिक उनका समर्थन नहीं कर पाया, क्योंकि पार्टी को उम्मीद के मुताबिक चंदा नहीं मिला।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड