खेल की खबरें | विकेटों के धीमा होने के बावजूद टीम में अधिक तेज गेंदबाजों को रखना चाहते हैं जयवर्धने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूएई में विकेट दिन प्रतिदिन धीमी होती जा रही हैं लेकिन मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच महेला जयवर्धने अपने टीम में अधिक तेज गेंदबाजों को ही खिलाना चाहते हैं।

अबुधाबी, 15 अक्टूबर यूएई में विकेट दिन प्रतिदिन धीमी होती जा रही हैं लेकिन मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच महेला जयवर्धने अपने टीम में अधिक तेज गेंदबाजों को ही खिलाना चाहते हैं।

काफी टीमें अपने स्पिनरों पर निर्भर करने लगी हैं क्योंकि विकेट पर गिरने के बाद गेंद अब थोड़ा रुककर आने लगी है जिससे बल्लेबाजों को टाइमिंग की जगह शॉट लगाने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

यह पूछने पर कि क्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पूर्व वह अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे, जयवर्धने ने कहा, ‘‘मैं अभी ऐसा नहीं कह सकता क्योंकि टूर्नामेंट में अब भी तेज गेंदबाजों को बड़ी भूमिका निभानी है- यह चाहे पावरप्ले हो या बीच के ओवर या डेथ ओवर।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जब तक वे योगदान दे रहे हैं संतुलन बनाए रखने का प्रयास कर रहा हूं, अगर वे विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर रहे हैं तो यह मायने नहीं रखता कि हम कैसी सतह पर खेल रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RCB vs KXIP Live Match: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

श्रीलंका के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुआई में उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण विश्व स्तरीय है और उनके लिए पर्याप्त मौके बना रहा है।

जयवर्धने ने कहा, ‘‘हमारे पास काफी अच्छे स्पिनर हैं जो अभी अंतिम एकादश में खेल रहे हैं। कुछ खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं जिन्हें हम निश्चित समय और मैचों में मौका दे सकते हैं। अगर हालात अनुकूल हुए तो हम इस पर गौर कर सकते हैं लेकिन अभी मैं अपने संयोजन और प्रदर्शन से खुश हूं।’’

मुख्य कोच ने साथ ही बताया कि आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पेटिनसन को कप्तान रोहित शर्मा के जोर देने पर टीम में शामिल किया गया।

मुंबई की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में दबदबा बनाया है और अपने सात में से पांच मैच जीते हैं जिसमें से चार उसने लगातार जीते लेकिन जयवर्धने को पता है कि वे किसी भी समय ढिलाई नहीं बरत सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\