देश की खबरें | जयंशकर और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटोनी ब्लिंकन से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटोनी ब्लिंकन से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

बातचीत के दौरान, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रगति के साथ ही क्वाड के अंतर्गत सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जयशंकर और ब्लिंकन के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच फोन पर वार्ता हुई थी। बाइडन के पद्भार संभालने के बाद पहली बार दोनों नेताओं ने चर्चा की थी।

जयशंकर ने ट्वीट करके कहा कि बातचीत के दौरान म्यामां के हालात को लेकर भी विचार साझा किए गए।

उन्होंने कहा, ''आज अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ व्यापक चर्चा हुई। हिंद-प्रशात प्रगति एवं क्वाड सहयोग की समीक्षा की। म्यामां के हालात पर विचार साझा किए। संपर्क में बने रहने को लेकर उत्साहित हूं।''

इससे पहले जयशंकर और ब्लिंकन के बीच 29 जनवरी को भी बातचीत हुई थी और उस दौरान दोनों देशों ने भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\