देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए जवान का अस्पताल में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से गत सप्ताह की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल सेना के जवान का उधमपुर जिले के कमांड अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 24 जनवरी जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से गत सप्ताह की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल सेना के जवान का उधमपुर जिले के कमांड अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इस महीने पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में अब तक तीन सेना के जवान शहीद हो चुके हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने 18 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसका भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इस घटना में 10 जम्मू कश्मीर राइफल्स के नायक निशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए थे और कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।”

नॉन कमीशन अधिकारी शर्मा का रविवार को निधन हो गया।

प्रवक्ता ने कहा, “नायक शर्मा एक बहादुर सैनिक थे। कर्तव्यपरायणता और सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास