देश की खबरें | जावड़ेकर ने कोविड-19 के टीके की दूसरी खुराक से पहले सुरक्षा में लापरवाही न बरतने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को कहा कि अब कोरोनो वायरस का संकट कम हो रहा है और जल्द ही इसके टीके भारत में भी उपलब्ध होंगे लेकिन लोगों को ध्यान रखना होगा कि एंटीबॉडीज बनने और टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरते ।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को कहा कि अब कोरोनो वायरस का संकट कम हो रहा है और जल्द ही इसके टीके भारत में भी उपलब्ध होंगे लेकिन लोगों को ध्यान रखना होगा कि एंटीबॉडीज बनने और टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरते ।
अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्मोत्सव के अवसर पर जावडेकर ने कहा कि एक ही विषय पर 108 देशों में बनीं 2,800 फिल्मों की भागीदारी लोगों की अपार प्रतिभा का सटीक उदाहरण है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि कोरोनो वायरस पर बनी लघु फिल्मों का उत्सव मनाने के लिए फिल्म समारोह आयोजित करने का विचार बहुत प्रशंसनीय है।
जावडेकर ने कहा कि इस महामारी ने पूरी दुनिया के देशों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस संकट को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत ने इस संकट को 2020 की शुरुआत में ही पहचान लिया था और देश तभी से इस संकट के खिलाफ लगातार काम कर रहा है।
जावडेकर ने कहा कि अब कोरोनो वायरस का संकट कम हो रहा है और जल्द ही इसके टीके भारत में भी उपलब्ध होंगे।
उन्होंने एंटीबॉडीज बनने और टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के लिए जनता को आगाह किया।
केंद्रीय मंत्री ने गोवा में आयोजित होने वाले 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के बारे में कहा कि लोग इसे ऑनलाइन देख पाएंगे, जबकि इस महोत्सव का उद्घाटन और समापन समारोह सीमित दर्शकों के साथ आयोजन स्थल पर ही आयोजित होगा ।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के इस संस्करण में 21 गैर-फीचर फिल्मों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)