खेल की खबरें | जैसमीन और मनीषा राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन और जैसमीन लम्बोरिया ने सोमवार को यहां महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ग्रेटर नोएडा, 25 दिसंबर विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन और जैसमीन लम्बोरिया ने सोमवार को यहां महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेना का प्रतिनिधित्व कर रही राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन ने क्वार्टरफाइनल में महाराष्ट्र की पूनम कैथवास को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने के बाद पराजित किया।

वह सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी के सामने होंगी जिन्होंने तमिलनाडु की पीएस गिरजा को 4-1 के विभाजित फैसले में मात दी।

2022 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की मनीषा ने मिजोरम की टीसी लालरेमरूयाती पर 5-0 से जीत दर्ज की।

अब उनका सामना 2018 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पंजाब की सिमरनजीत कौर से होगा।

60 किग्रा और 66 किग्रा वजन के दो ही वर्ग बचे हैं जिसमें भारतीय मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करना है।

2021 विश्व युवा चैम्पियन अरूंधती चौधरी ने 66 किग्रा वजन वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में पंजाब की कोमलप्रीत कौर को 5-0 से हराया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन स्वीटी बूरा भी रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने के बाद 81 किग्रा के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड