विदेश की खबरें | जापान के फुमिओ किशिदा को मिला जनादेश, ब्लिंकन ने आबे की मृत्यु पर जताया शोक

किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसकी सहयोगी कोमैतो को 248 सदस्यीय सदन में 146 सीटों पर जीत हासिल हुई जो बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक हैं। इस जीत से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा वर्ष 2025 तक पद पर बने रहेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा दीर्घकालिक नीतियों पर काम जारी रखेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने के समय 20 विदेश मंत्रियों के समूह की बैठक जी-20 में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया में थे। उन्होंने किशिदा को राष्ट्रपति जो बाइडन का एक पत्र आबे के परिवार के लिये सौंपा।

ब्लिंकन ने किशिदा से कहा “हम बस उन्हें यह बताना चाहते हैं कि हम व्यक्तिगत स्तर पर भी इस नुकसान की गहराई को महसूस करते हैं।”

उन्होंने कहा “दरअसल मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि अमेरिका और जापान सहयोगी से कहीं अधिक हैं- हम दोस्त हैं।”

ब्लिंकन ने कहा “आबे ने अमेरिका और जापान के बीच संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत काम किया।”

एपी

फाल्गुनी प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)