खेल की खबरें | जापान ने आत्मघाती गोल के दम पर आस्ट्रेलिया का विजय अभियान रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के डिफेंडर अजीज बेहिच ने मंगलवार को खेले गये मैच में 85वें मिनट में अपने गोल में गेंद मार दी जिससे जापान 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इससे आस्ट्रेलिया का एशियाई विश्व कप क्वालीफाईंग में लगातार 11 मैच जीतने का विजय अभियान भी थम गया।

आस्ट्रेलिया के डिफेंडर अजीज बेहिच ने मंगलवार को खेले गये मैच में 85वें मिनट में अपने गोल में गेंद मार दी जिससे जापान 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इससे आस्ट्रेलिया का एशियाई विश्व कप क्वालीफाईंग में लगातार 11 मैच जीतने का विजय अभियान भी थम गया।

इस जीत के साथ जापान के चार मैचों में छह अंक हो गये हैं। वह ग्रुप बी में सऊदी अरब से छह और आस्ट्रेलिया से तीन अंक पीछे है।

प्रत्येक ग्रुप से चोटी की दो टीमें ही विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करेंगी।

सैतामा स्टेडियम में खेले गये मैच में आओ तनाका ने जापान को शुरुआती बढ़त दिलायी। एडिन रस्टिक ने 70वें मिनट में आस्ट्रेलिया की तरफ से बराबरी का गोल किया।

जापान लगातार सातवें विश्व कप में जगह बनाने की कवायद में है जबकि आस्ट्रेलिया 2006 से प्रत्येक विश्व कप में खेला है।

इस बीच सऊदी अरब ने जेद्दाह में पांचवें स्थान की टीम चीन को 3-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की जिससे वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। ग्रुप के एक अन्य मैच में ओमान ने वियतनाम को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वह गोल अंतर के कारण जापान से आगे है।

ग्रुप ए में ईरान और दक्षिण कोरिया के बीच तेहरान के खाली स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से बराबर छूटा। इस तरह से ईरान शीर्ष पर बना हुआ है। उसके चार मैचों में 10 अंक जबकि दक्षिण कोरिया के आठ अंक हैं।

लेबनान पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसने सीरिया को 3-2 से हराया। संयुक्त अरब अमीरात और इराक के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा। इन दोनों टीमों के तीन-तीन जबकि सीरिया का एक अंक है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें