विदेश की खबरें | जापान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और विश्व के साथ एकजुटता व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जापान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता और वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और दुनिया के साथ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तोक्यो, 22 मई जापान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता और वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और दुनिया के साथ है।

जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के नेता जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में तोक्यो से भारत के लिए समर्थन मांगा।

झा के नेतृत्व वाला दल 33 अलग-अलग देशों की राजधानियों में भारत का पक्ष रखने के लिये बनाए गए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है। ये प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के इरादों और आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराएंगे।

प्रतिनिधिमंडल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव के मद्देनजर विदेश भेजे जा रहे हैं।

ताकेशी इवाया ने पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायल हुए लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

यहां भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान भारत और दुनिया के साथ खड़ा है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\