देश की खबरें | जापान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने देश का पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया।

नयी दिल्ली, दो मई जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने देश का पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारत की यात्रा पर आए फुकुशिरो ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ द्विपक्षीय वार्ता की तथा आतंकवाद के सफाए में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

इसमें कहा गया, ‘‘ जापान के स्पीकर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस संबंध में जापान भारत के साथ है।’’

बिरला ने कहा कि आतंकवाद एक ऐसी वैश्विक चुनौती है जिसे समाप्त करने के लिए सभी लोकतांत्रिक देशों को एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में भारत और जापान के बीच दोस्ती वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए आवश्यक है और ‘‘क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर हमारी चिंताएं और सोच समान हैं।’’

बिरला ने कहा कि दोनों देश क्वाड, जी-20 और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे कई बहुपक्षीय मंचों में साझेदार हैं और उनके संबंध आपसी समझ पर आधारित हैं जो भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साथ-साथ सह-लाभकारी प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\