जरुरी जानकारी | बेंगलुरु से टोक्यो के लिए जापान एयरलाइंस ने शुरू की एक और उड़ान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने शनिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु से टोक्यो के बीच अपनी उड़ानों को हफ्ते में दो बार से बढ़ाकर तीन बार कर दिया है।
बेंगलुरु, छह अगस्त जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने शनिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु से टोक्यो के बीच अपनी उड़ानों को हफ्ते में दो बार से बढ़ाकर तीन बार कर दिया है।
बेंगलुरु से टोक्यो के लिए सीधी उड़ान का संचालन सिर्फ जापान एयरलाइंस ही करती है।
एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन दोनों शहरों के बीच हफ्ते में एक और उड़ान संचालित होने से जापान से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इसके अलावा अमेरिका एवं कनाडा जाने वाले यात्रियों को भी जापान से कनेक्टिंग उड़ान मिल पाएगी।
जेएएल ने कहा कि वह बेंगलुरु से टोक्यो के लिए हर दिन एक उड़ान संचालित करने के अपने लक्ष्य की दिशा में बढ़ रही है।
बेंगलुरु से टोक्यो के लिए अतिरिक्त उड़ान शुरू होने के मौके पर बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौक पर मौजूद कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी और उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त गुंजन कृष्ण ने जापान के लिए उड़ान भी भरी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)