देश की खबरें | जंतर मंतर हाथापाई : सोमनाथ भारती पुलिस हिरासत से छूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जंतर मंतर से हिरासत में लिए गए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को छोड़ दिया।

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली के जंतर मंतर से हिरासत में लिए गए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को छोड़ दिया।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की मदद करने के लिए चारपाई लेकर पहुंचे भारती को कल रात हिरासत में ले लिया गया था। भारती को कापसहेड़ा पुलिस थाने ले जाया गया जहां उन्हें कुछ घंटों के लिए रखा गया और बाद में छोड़ दिया गया।

सोमनाथ भारती ने कहा, ‘‘ हम अभी-अभी रिहा हुए हैं और हम फिर जंतर-मंतर जाएंगे। दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली हमारी बहन-बेटियां पिछले 10 दिनों से जंतर-मंतर पर बैठी हैं। हम घर पर कैसे बैठ सकते हैं? ’’

आम आदमी पार्टी के नेता भारती ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शनकारियों को ‘फोल्डिंग’ (मुड़ सकने वाली) चारपाई मुहैया कराएंगे।

भारती ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हमने प्रदर्शन स्थल पर ‘फोल्डिंग’ चारपाई भेजने का फैसला किया है। हमें उम्मीद है कि यह छोटी सी मदद पहलवानों के लिए इस कठिन समय को थोड़ा आसान बना देगी।’’

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसमें कम से कम तीन पहलवान घायल हो गए। पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू