देश की खबरें | वृंदावन में जन्माष्टमी की धूम बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को वृंदावन के दो मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन किए।

मथुरा (उप्र), 27 अगस्त जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को वृंदावन के दो मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे ने बताया कि अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए हैं या वृंदावन की परिक्रमा की है।

उनके अनुसार इस दौरान सुरक्षा के लिये पूरे वृंदावन को तीन जोन और दस क्षेत्रों में विभाजित किया गया था। दर्शन और परिक्रमा के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

राधा रमण मंदिर में आज जन्माष्टमी मनायी गयी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन किये।

ब्रज संस्कृति के पुजारी और विशेषज्ञ श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि राधा रमण मंदिर में तीन घंटे से अधिक समय तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 क्विंटल दूध, दही, शहद, घी और जड़ी-बूटियों के मिश्रण से अभिषेक किया गया।

पुजारी ने बताया, ''अभिषेक के दौरान भगवान ने शुभ वस्त्र धारण किए थे। चरणामृत भी मंदिर के बाहर हजारों भक्तों में वितरित किया गया। भगवान को विशेष पोशाक पहनाई गई, साथ ही उन्हें छप्पन भोग भी लगाया गया।''

गोस्वामी ने बताया, ''मंदिर में उपस्थित प्रत्येक भक्त को छप्पन भोग प्रसाद भी दिया गया।''

भक्तों के लिए एक अन्य आकर्षण राधा दामोदर मंदिर था। इस मंदिर में भी दिन में जन्माष्टमी मनाई गई।

मंदिर के पुजारी कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया, ''अभिषेक समारोह में भक्तों को अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के लिए उनके द्वारा लाया गया दूध या दही अभिषेक शुरू होने से पहले पहले से तैयार दही के मिश्रण में मिलाया जाता है।''

पुजारी ने बताया कि इन दोनों मंदिरों में मध्यरात्रि में अभिषेक समारोह नहीं होगा।

वृंदावन के मदन मोहन मंदिर और गोपीनाथ मंदिर में "दर्शन" के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, क्योंकि इन दोनों मंदिरों में जन्माष्टमी पारंपरिक तरीके से मनाई जा रही है।

बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी के अनुसार आज मध्य रात्रि के बाद होने वाली मंगला आरती की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि यह आरती साल में एक बार होती है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड