देश की खबरें | पृथ्वीराज अभिनीत ‘जन गण मन’ अप्रैल में रिलीज़ होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता पृथ्वीराज ने रविवार को कहा कि मलयालम भाषा में आने वाली उनकी फिल्म ‘जन गण मन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
मुंबई, छह मार्च अभिनेता पृथ्वीराज ने रविवार को कहा कि मलयालम में आने वाली उनकी फिल्म ‘जन गण मन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म में सूरज वेंजरामूदु भी काम कर रहे हैं। इसके निर्देशक डीजो जोस एंटोनी हैं।
पृथ्वीराज ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और रिलीज़ की तारीख की घोषणा की।
अभिनेता ने कहा कि ‘जन गण मन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।
फिल्म के निर्माता सुप्रिया मेनन व लिस्टिन स्टेफन हैं। इसमें श्री दिव्या, ध्रुवन, शम्मी तिलकन और राजा कृष्णमूर्ति समेत अन्य कलाकार काम कर रहे हैं।
इस फिल्म के लेखक शारिस मोहम्मद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)