देश की खबरें | ‘बिग बॉस’ में मराठी भाषा विरोधी टिप्पणी करने के लिए जान कुमार सानू ने मांगी माफी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ में मराठी भाषा को लेकर की गई अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गायक जान कुमार सानू ने माफी मांग ली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अक्टूबर रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ में मराठी को लेकर की गई अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गायक जान कुमार सानू ने माफी मांग ली है।

गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने हाल ही में शो के एक एपिसोड में साथी प्रतियोगी एवं अभिनेत्री निक्की तंबोली से कहा था कि वह मराठी में बात ना करें क्योंकि इससे उन्हें ‘‘चिढ़’’ होती है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी के ‘पुतला दहन’ के बयान पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को घेरा.

गायक ने यह भी कहा था कि तंबोली को उनसे हिंदी में बात करनी चाहिए।

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक धड़े ने जान कुमार सानू की टिप्पणियों को ‘‘अपमानजनक’’ और ‘‘मराठी विरोधी’’ बताया था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: पूर्वांचल की तस्वीर बदलने में जुटी योगी सरकार, विकास की सबसे बड़ी मुहिम चलाने की तैयारी में.

मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को गायक ने अपने बयान के लिए शो में माफी मांगी।

जान कुमार सानू ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले, मैंने अनजाने में मराठी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ‘बिग बॉस’ से भी माफी मांगता हूं,अगर मैंने आपको शर्मिंदा किया। मैं यह गलती दोबारा कभी नहीं दोहराऊंगा।’’

टीवी चैनल ‘कलर्स’ ने भी बुधवार को ट्विटर पर एक संक्षिप्त बयान में गायक की टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\