खेल की खबरें | जमशेदपुर की कोशिश केरल ब्लास्टर्स को हराकर शीर्ष चार में पहुंचने की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जमशेदपुर एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मुकाबले में रविवार को यहां के तिलक मैदान पर जब केरल ब्लास्टर्स का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाने पर होगी।

वास्को, नौ जनवरी जमशेदपुर एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मुकाबले में रविवार को यहां के तिलक मैदान पर जब केरल ब्लास्टर्स का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाने पर होगी।

जमशेदपुर एफसी आईएसएल टेबल में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक नौ मैच खेले हैं और ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत उसे तीसरे स्थान पर पहुंचा देगी। अब तक इस टीम ने सिर्फ दो मैच हारे हैं।

कोच ओवन कोयने की टीम ने पिछले मैच में प्लेऑफ के दावेदार माने जा रहे बेंगलुरू एफसी खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की थी जिससे उसका मनोबल बढ़ हुआ है।

इस अहम मैच से पहले कोयले ने कहा, ‘‘जब आप जीतते हैं तो आपका मनोबल ऊंचा रहता है लेकिन हार के बाद उतना ही गिर जाता है। जैसे हमारे साथ गोवा के खिलाफ हार से हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जब जीतते हैं तो ज्यादा नहीं खुश होते और जब हारते हैं तो ज्यादा दुखी नहीं होते। हम संतुलन बनाए रखने का प्रयास करते हैं और सुधार के तरीकों की खोज में रहते हैं।’’

ब्लास्टर्स बीते कुछ मैचों से संघर्ष कर रहा है और ऐसे में जमशेदपुर हल हाल में तीन अंक अपनी झोलनी में डालना चाहेगी। ओडिशा ने पिछले मैच में ब्लास्टर्स को बुरी तरह हराया था

ब्लास्टर्स के कोच विकुना मानते हैं कि उनकी टीम अब भी प्लेऑफ दी दौड़ में है। विकुना की रणनीति गेंद को आपने पास रखकर आक्रामक खेल खेलने की है लेकिन खिलाड़ी उसे मैदान पर ठीक से नहीं उतार पा रहे है।

विकुना ने कहा, ‘‘यह खेलने के तरीके का सवाल नहीं है। हम वैसे ही खेल रहे हैं जैसा कि सत्र की शुरुआत में खेले थे। इसलिए तरीके को लेकर संदेह करने की जरूरत नहीं। यह तो हम हर मैच में बदल रहे हैं। हम अपने तरीके के साथ-साथ दूसरी टीमों के तरीके को भी ध्यान में रखते है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी