जरुरी जानकारी | जमशेदपुर: टाटा स्टील सोमवार को भारत की पहली स्टाम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी को बंद करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में 27 जनवरी को कोक ओवन बैटरी #7 को बंद करेगी। कंपनी ने रविवार को इसे बंद करने की प्रक्रिया के बारे में एक परामर्श जारी किया कि बैटरी को हटाने की प्रक्रिया के दौरान होने वाली आग से कोई हादसे से बचने के लिए सोमवार को जमशेदपुर में काम बंद कर दिया गया है।

जमशेदपुर, 26 जनवरी टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में 27 जनवरी को कोक ओवन बैटरी #7 को बंद करेगी। कंपनी ने रविवार को इसे बंद करने की प्रक्रिया के बारे में एक परामर्श जारी किया कि बैटरी को हटाने की प्रक्रिया के दौरान होने वाली आग से कोई हादसे से बचने के लिए सोमवार को जमशेदपुर में काम बंद कर दिया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 36 साल से परिचालन में भारत की पहली स्टाम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी ने 1.2 करोड़ टन से अधिक कोक का उत्पादन किया और इस्पात उद्योग में क्रांति ला दी।

इस बैटरी को बंद करने प्रक्रिया में बैटरी को उप-उत्पाद संयंत्र के दुर्गंधयुक्त गैस खींचने वाले नेटवर्क से अलग करना शामिल होगा।

बयान में कहा गया है कि बैटरी बंद होने के दौरान ओवन से कच्ची गैस को मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार ओवन टॉप फ्लेयर्स और एसेंशन पाइप से सुरक्षित रूप से निकाला जाएगा।

बयान में कहा गया है कि आग सुबह नौ बजे से शुरू होगी और लगभग 24 घंटे तक जारी रहेगी।

इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक नियोजित और नियंत्रित गतिविधि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू