खेल की खबरें | जमशेदपुर एफसी ने गोलकीपर पवन कुमार के साथ करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 सत्र के लिए अनुभवी गोलकीपर पवन कुमार के साथ करार किया है।

जमशेदपुर, 24 अगस्त जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 सत्र के लिए अनुभवी गोलकीपर पवन कुमार के साथ करार किया है।

पवन इससे पहले नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के साथ थे, जहां उन्होंने दो सत्र में 18 मैचों में 46 गोल बचाए। इसमें छह मैचों में उनकी टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं हुआ। तीस साल के इस गोलकीपर के दमदार खेल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड 2018-19 सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहा था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में बंद सुरेश रैना ने इस तरह से की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.

पंजाब के गुरदासपुर के पवन आईएसएल खिताब को दो बार जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वह आई-लीग और फेडरेशन कप में भी विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। क्लब स्तर के 53 मैचों में 17 बार उनकी टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं हुआ।

पवन ने कहा, ‘‘ पिछले तीन सत्रों में क्लब की प्रगति को देखते हुए, मैं इससे जुड़ना चाहता था। यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि मैं जानता हूं कि हम चैंपियन बनने के लिए आईएसएल प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI को लगा बड़ा झटका, आखिरी समय पर आईपीएल से अलग हुई फ्यूचर ग्रुप कंपनी.

आठ साल के करियर में उन्होंने सालगांवकर के साथ शुरुआत करने बाद बेंगलुरु एफसी, मुंबई एफसी, मोहन बागान और चेन्नईयिन एफसी का भी प्रतिनिधित्व किया है।

जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने गोलकीपर की क्षमताओं की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘पवन ने कई सत्र में यह साबित किया है कि वह भारत में बेहतरीन गोलकीपरों में से एक हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह गोलकीपर के तौर पर अच्छा काम करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\