देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : उमर अब्दुल्ला गंदेरबल सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में गंदेरबल विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगे । पार्टी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

श्रीनगर, 27 अगस्त नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में गंदेरबल विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगे । पार्टी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

यह पूर्व मुख्यमंत्री के लिए यू-टर्न है, उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने की कसम खाई थी।

नेकां ने पार्टी के 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें गंदेरबल विधानसभा सीट के लिए उमर अब्दुल्ला का नाम भी शामिल है । अब्दुल्ला इस निर्वाचन क्षेत्र का विधानसभा में 2009 से 2014 तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । तब वह नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री थे।

उमर ने सोमवार को संकेत दिए थे कि वह चुनाव न लड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

नेकां और कांग्रेस द्वारा सोमवार को सीट बंटवारे की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए उमर ने कहा था कि वह अपनी पार्टी के सहयोगियों से चुनाव लड़ने और लोगों से एक ऐसी विधानसभा के लिए वोट देने को कहकर "गलत संकेत" नहीं देना चाहते, जिसे वह “शायद तुच्छ” मानते हैं।

पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके उमर ने कहा, ‘‘मुझे एक बात का अहसास है जिसके बारे में मैंने पूरी तरह नहीं सोचा था, और वह मेरी गलती है। अगर मैं विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं था, तो मैं लोगों को उस विधानसभा के लिए वोट देने के लिए कैसे तैयार कर सकता हूं।’’

नेकां उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं कैसे उम्मीद कर सकता हूं कि मेरे साथी उस विधानसभा के लिए वोट मांगेंगे जिसे मैं स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं, इसने मुझ पर दबाव डाला है और मैं लोगों को गलत संकेत नहीं देना चाहता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू