देश की खबरें | जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनावः सुबह 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के छठे चरण के तहत 31 सीटों पर हो रहे मतदान में रविवार सुबह 11 बजे तक 26.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के छठे चरण के तहत 31 सीटों पर हो रहे मतदान में रविवार सुबह 11 बजे तक 26.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
यह भी पढ़े | Dr Kafeel Khan की बढ़ी मुश्किलें, यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती.
राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जम्मू क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 34.77 फीसदी मतदान हुआ जबकि कश्मीर क्षेत्र में 15.95 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
जम्मू के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा था।
यह भी पढ़े | Corona Cases Update in India: भारत में दर्ज हुए COVID-19 के 30,254 नए मामले, कुल आंकड़े 98.5 लाख.
जम्मू मंडल में मतदाता सुबह सात बजे मतदान का समय शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान सांबा और पुंछ जिलों में हुआ जहां 39.20 फीसदी वोट पड़े हैं। इसके बाद राजौरी में 38.28 प्रतिशत, रियासी में 37.54 फीसदी, जम्मू में 36.0 प्रतिशत, रामबन में 34.18 फीसदी, उधमपुर में 32.47 प्रतिशत, कठुआ में 31.03 फीसदी और डोडा में 28.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।
उन्होंने बताया कि कश्मीर क्षेत्र के बांदीपुरा में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा 29.39 फीसदी वोट पड़े हैं। इसके बाद गांदरबल में 24.61 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 23.50 फीसदी, कुलगाम में 19.53 प्रतिशत, बडगाम में 17.68 फीसदी, बारामूला में 15.62 प्रतिशत, अनंतनाग में 11.74 फीसदी, पुलवामा में 5.11 प्रतिशत और शोपियां में 2.06 फीसदी मतदान हुआ है।
कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद अधिकतर इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है।
डीडीसी चुनाव के छठे चरण में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमें से 14 कश्मीर क्षेत्र और 17 जम्मू क्षेत्र की हैं।
चुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए 2071 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1208 कश्मीर क्षेत्र में और 863 जम्मू क्षेत्र में हैं। इन मतदान केंद्रों में 7,48,301 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान का समय दोपहर दो बजे तक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)