देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के मतदाताओं ने कहा, डीडीसी चुनाव केवल स्थानीय मुद्दों पर होते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कई मतदाताओं ने शनिवार को कहा कि जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव स्थानीय मुद्दों को लेकर होते हैं, इसमें उन लोगों को चुना जाना चाहिए जो बुनियादी समस्याओं को हल कर सकें और विशेष दर्जे की बहाली जैसे "बड़े मुद्दों" को विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुंड (जम्मू-कश्मीर), 28 नवंबर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कई मतदाताओं ने शनिवार को कहा कि जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव स्थानीय मुद्दों को लेकर होते हैं, इसमें उन लोगों को चुना जाना चाहिए जो बुनियादी समस्याओं को हल कर सकें और विशेष दर्जे की बहाली जैसे "बड़े मुद्दों" को विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।

आठ चरणों में हो रहे ये डीडीसी चुनाव पिछले साल जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठित किए जाने और इसके विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बाद, पहले चुनाव हैं। डीडीसी चुनाव के साथ पंचायतों के उपचुनाव भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | Sadhvi Niranjan Jyoti Tests Positive For Covid-19: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को कोरोना, हैलट के बाद एम्स में भर्ती.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और इसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।

शनिवार को जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हुआ और सात लाख मतदाताओं में से 22 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मध्य कश्मीर जिले की दो डीडीसी सीटों- गुंड-ए और गुंड-बी में सुबह 11 बजे तक 23.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | इथेनॉल की सरकारी मांग से चीनी मिलों में उत्पादन बढ़ा.

67 वर्षीय शरीफ-उद-दीन ने जिले के थुने इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद कहा, ‘‘राजनीतिक मुद्दे विधानसभा या संसद जैसे बड़े मंच के लिए हैं। कानून बनाने के मामले में डीडीसी या पंचों और सरपंचों की क्या भूमिका है? यह चुनाव स्थानीय स्तर पर लोगों के विकासात्मक मुद्दों के समाधान के लिए होता है।’’

हरिगनिवान के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक स्कूल में मतदान करने वाली ज़ाहिदा बेगम ने कहा कि उन्होंने एक स्थानीय उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए मतदान किया है, जो रोजमर्रा के मुद्दों का समाधान कर सकते हैं।

उसने कहा, ‘‘हमारी कई समस्याएं हैं जिन पर ध्यान देने की जरुरत है। मुझे अनुच्छेद 370 के बारे में कुछ भी नहीं पता है, लेकिन मैं चाहती हूं कि हमारे इलाके की समस्याओं को हल किया जाए।"

एक अन्य मतदाता जुमा कोसवाल ने कहा कि "बड़े मुद्दों पर चर्चा बड़ी पार्टियां करती हैं।’’

उसने कहा, ‘‘हां, हमारी पहचान हमसे छीन ली गई है (विशेष दर्जा खत्म होने के बाद), लेकिन यह चुनाव उसके लिए नहीं है।’’

उसने कहा कि लोग ऐसे उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं जो स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को हल कर सकते हैं।

हालांकि, पहली बार मतदान कर रहे युवा समेत कुछ अन्य मतदाताओं ने कहा कि यह चुनाव पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए एक "छोटी लड़ाई" है।

उन्हीं में से एक यासीन अहमद ने कहा, "यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसके जरिए उन पार्टियों और लोगों को दूर रख सकते हैं जिन्होंने हमारे विशेष दर्जे को हमसे छीना है।’’

उसने कहा कि हालांकि डीडीसी चुनावों का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यह एक संदेश भेजेगा कि पिछले साल के फैसले के बारे में लोग क्या सोच रहे हैं।

आठ-चरणों वाले इस चुनाव को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी), भाजपा और अपनी पार्टी के बीच एक त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, डीडीसी की 280 सीटों के लिए 1,475 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 296 उम्मीदवार पहले चरण के मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस बीच, जिले के कई मतदाताओं ने कहा कि सर्द मौसम को देखते हुए मतदान सुबह 7 बजे शुरू नहीं होना चाहिए था। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने लगे।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी