देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : सरकारी स्कूल में ताला लगा होने और बच्चों के बाहर खेलने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के अधिकारियों ने उस वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दिये हैं, जिसमें एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में कथित तौर पर ताला लगा होने और शिक्षक की अनुपस्थिति में छात्रों को बाहर खेलते देखा जा सकता है।

रामबन/जम्मू, 19 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के अधिकारियों ने उस वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दिये हैं, जिसमें एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में कथित तौर पर ताला लगा होने और शिक्षक की अनुपस्थिति में छात्रों को बाहर खेलते देखा जा सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता नरिंदर सिंह ने सोमवार को हंगा स्थित स्कूल में कथित तौर पर यह वीडियो बनाया था।

शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रामबन के उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही आदेश दिया कि उखराल के जिस अंचल शिक्षा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में स्कूल आता है, उसका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया जाए।

जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मामले में सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

उपायुक्त ने पत्र में कहा, ‘‘आपकी जांच को इस बात पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि कैसे एक बाहरी व्यक्ति सरकारी स्कूल के परिसर में प्रवेश करने और वीडियो बनाने में सक्षम हुआ, जो स्कूली बच्चों की सुरक्षा के बारे में भी चिंता पैदा करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें