देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : मादक पदार्थ बेचने के आरोप में विशेष पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, सेवा से बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को डोडा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भदेरवाह/जम्मू, पांच मई जम्मू-कश्मीर के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को डोडा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक एसपीओ की पहचान जावेद अहमद के रूप में की गयी है, वह डोडा में जिला पुलिस लाइन से संबद्ध था।

उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से अहमद के मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद उसके पास से गांजा बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने कहा, ‘‘ उसके खिलाफ डोडा पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी। ’’

पुलिस विभाग द्वारा एसपीओ के खिलाफ सेवा कदाचार को लेकर भी जांच शुरू की गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान यह साबित हुआ कि वह चरस के अवैध कारोबार में शामिल था। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now