देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : डीडीसी चुनावों के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी से अधिक मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को, पहले जिला विकास परिषद् (डीडीसी) चुनावों में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी से अधिक मतदान हुआ । अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सबसे अधिक 36.40 फीसदी वोट सांबा जिले में पड़े जबकि पुलवामा जिले में सबसे कम 3.51 प्रतिशत वोट पड़े।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, जम्मू, 28 नवंबर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को, पहले जिला विकास परिषद् (डीडीसी) चुनावों में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी से अधिक मतदान हुआ । अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सबसे अधिक 36.40 फीसदी वोट सांबा जिले में पड़े जबकि पुलवामा जिले में सबसे कम 3.51 प्रतिशत वोट पड़े।

पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर पुनर्गठित करने के बाद आठ चरणों में होने वाला यह डीडीसी चुनाव, यहां पहला चुनाव है और इसके साथ ही पंचायत उपचुनाव भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: अखिलेश यादव ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, बोले- इस तरह से लाठी डंडो से किसी सरकार ने किया होगा हमला.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में सुबह 11 बजे तक डीडीसी चुनावों के पहले चरण में 22.12 फीसदी वोट पड़े हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से विभिन्न प्रखंडों में मतदान जारी है और किसी अप्रिय घटना की अभी तक सूचना नहीं है। यह दो बजे समाप्त होगा।

यह भी पढ़े | Churches in Mumbai to Reopens: कल से खुल जाएंगे मुंबई के सभी चर्च, इन कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य.

डीडीसी चुनावों को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी), भाजपा और पूर्व वित्त मंत्री अलताफ बुखारी की अपनी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 1,475 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव आयुक्त कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग के शोपियां जिले में अभी तक सर्वाधिक 29.34 फीसदी वोट पड़े है, वहीं जम्मू संभाग के सांबा जिले में सबसे अधिक 36.40 फीसदी मतदान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मतदान सुचारू रूप से जारी है और किसी अप्रिय घटना की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड