देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है : केंद्रीय मंत्री जॉन बारला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि सरकार की ओर से कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की गयी हैं।
रामबन/जम्मू, 11 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि सरकार की ओर से कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की गयी हैं।
बारला ने मंगलवार को रामबन जिले में तीन जल आपूर्ति योजनाओं सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत की।
अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री बारला ने जम्मू-कश्मीर में जनसंपर्क कार्यक्रम के केंद्र के तीसरे चरण के तहत पहाड़ी जिले का दौरा किया।
बारला ने पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। रामबन में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि वह पीआरआई द्वारा उनके संज्ञान में लाए गए सभी मुद्दों को उनके निवारण के लिए दिल्ली में संबंधित उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे।
इससे पहले, बारला ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी देने वाली एक प्रदर्शनी-सह-जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र और साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न सामाजिक एवं वित्तीय सहायता योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने मुमकिन योजना के तहत विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के बीच दोपहिया (स्कूटी) और चयनित व्यक्तियों को वाहन भी वितरित किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)