देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: मुख्य सचिव को शासन के लिए ‘डायमंड स्टेट्स’ पुरस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू को ‘मेगा समिट’ 2025 में प्रतिष्ठित ‘डायमंड स्टेट्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 24 मार्च जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू को ‘मेगा समिट’ 2025 में प्रतिष्ठित ‘डायमंड स्टेट्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष के दौरान शासन और विकास जैसे क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर के प्रदर्शन को मान्यता देते हुए रविवार को नई दिल्ली में एक समारोह में डुल्लू को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य सचिव ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और इस पुरस्कार को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों व शांति, समृद्धि एवं विकास के युग की शुरुआत करने में जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार के सामूहिक प्रयासों को समर्पित किया।
डुल्लू ने आम जनता के लिए कई अन्य कल्याणकारी उपायों के अलावा योजनाओं की घर-घर तक पहुंच जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में बात की।
मुख्य सचिव ने उन योजनाओं का भी जिक्र किया, जिनसे केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की आमद में सुधार हुआ और इस सकारात्मक बदलाव के लिए सुरंगों, राजमार्गों, रेलवे और बेहतर हवाई सेवा जैसे नए संपर्क उपायों को श्रेय दिया।
उन्होंने विकास, शांति व समृद्धि के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और अपने नागरिकों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
‘डायमंड स्टेट्स समिट 2025’ में प्रख्यात नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गज और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इस सम्मेल में शासन, सामाजिक कल्याण व आर्थिक प्रगति में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)