देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ के बिहार के जवान ने कश्मीरी गीतों से जीता लोगों का दिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय कश्मीरी गीतों को बेहद आत्मविभोर हो कर गा रहे सीआरपीएफ के एक बिहार निवासी जवान ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर), चार मई लोकप्रिय कश्मीरी गीतों को बेहद आत्मविभोर हो कर गा रहे सीआरपीएफ के एक बिहार निवासी जवान ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

कश्मीर ओपीएस सेक्टर, सीआरपीएफ ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तीसरी बटालियन में तैनात कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार राय का कश्मीरी गीतों को गाते हुए एक वीडियो बुधवार को ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में राय को पहाड़ पर ड्यूटी करने के दौरान तीन लोकप्रिय कश्मीरी गीतों को गाते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में राय ने सबसे पहले ‘निगारो’ गाया जो एक रोमांटिक गीत है जिसमें अपनी प्रेयसी की प्रशंसा की गई है। उसके बाद वह इस्लामिक भजन ‘साहिबो साथ चुन चेनी’ और अंत में हाल में बेहद लोकप्रिय ‘लोलान’ गा रहे हैं।

हालांकि, बिहार के रहने वाले राय का कश्मीरी गीतों का उच्चारण शुद्ध नहीं है लेकिन उन्होंने जिस प्रेम से उन्हें गाया है उसने सभी का दिल जीत लिया है।

वीडियो साझा करते हुए कश्मीर ओपीएस सेक्टर, सीआरपीएफ ने कहा, ‘‘अपनी चुनौतिपूर्ण ड्यूटी के बीच, हमारे सैनिक खुशियों और प्रेरणा के पल खोजते हुए।’’

साथ ही लिखा है, ‘‘3 बटालियन, सीआरपीएफ के कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार राय की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति देखें, वह घाटी में ड्यूटी के दौरान कश्मीरी गीत गा रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि इस सुन्दर प्रस्तुति, और खास तौर से कश्मीरी गीतों के कारण, राय को सीआरपीएफ के कार्यक्रमों में खूब प्रशंसा मिल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू